2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवानंद के साथ गाड़ी में बैठते ही चिल्लाने लगी थी हेमा मालिनी, जानें दिलचस्प क़िस्सा

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने लंबे समय तक हिंदी फ़िल्म जगत पर राज किया हैं। हेमा मालिनी अपनी एक्टिंग और ख़ूबसूरती के कारण देश दुनिया में तगड़ी पहचान बनायी हैं। चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 21 Jan 2022, 2:39 PM IST

hema_malini.jpg

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फ़िल्में की हैं। हेमा मालिनी अपने समय में दिग्गज अभिनेत्री हुआ करती थी और उन्होंने हिंदी फ़िल्म जगत में कई बड़ी फ़िल्मों में काम किया है जिन्हें लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। हेमा मालिनी फ़िलहाल तो बड़े पर्दे से दूर है और राजनीति में अपने काम से सुर्खियां बटोर रही हैं।

हेमा मालिनी ने अपने ज़माने में एक से बढ़कर एक बड़े एक्टर्स के साथ काम किया हैं। उन्हीं एक्टर्स में से देवानंद भी आते हैं। देवानंद के साथ हेमा मालिनी ने कई सारी फ़िल्में की हैं। जो कि बॉक्स ऑफ़िस पर भी हिट साबित हुई हैं। दोनों की जोड़ी हिन्दी फ़िल्म जगत में काफ़ी शानदार थी। वही एक बार बताया जाता है कि जब हेमा मालिनी देव आनंद के साथ गाड़ी में बैठी थी तो वो ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगी थी।

हेमा मालिनी ने ख़ुद इस बात का ख़ुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। वो कहती है कि वह बचपन में देवानंद की बहुत बड़ी फ़ैन थी। वह उनकी एक्टिंग को देखकर ही बड़ी हुई थी। उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं सोचा था कि वह अपने फ़ेवरेट एक्टर के साथ काम करेगी।

हेमा मालिनी बताती है कि वह फिल्म की शूटींग के दौरान देवानंद के साथ केबल कार में बैठी थी। जैसे ही केबल कार बीच में रुकी और मैंने नीचे देखा तो मेरा होश हो चुका था। क्योंकि वहां गहराई थी और मुझे गहराई से बहुत ही ज़्यादा डर लगता है।इसे देख हेमा चीलाने लगी थी। लेकिन इस दौरान देवानंद साहब ने मेरा ख़ास ख्याल रखा टीम ने हमें जल्दी नीचे उतार दिया।

आपको बता दें कि हेमा मालिनी फ़िलहाल फ़िल्मी पर्दों से काफ़ी दूर हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। और अपनी तस्वीरों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वहीं वर्तमान में वह UP की मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। वह बॉलीवुड छोड़ राजनीति ज्वाइन कर लिया हैं।

यह भी पढ़े- हीरो बनने के लिए Jackie Shroff टॉयलेट के बाहर करते थे इंतज़ार, जाने क्यों