सोशल मीडिया पर लोग मेरे बारे में कुछ भी बोलते हैं। वह मुझे दिखने, मेरे खड़े होने, मेरे खाने, मेरी एक्टिंग, मेरी बोली-भाषा के आधार पर आंकते हैं। मैं अपनी जिंदगी में आने वाले लोगों को इससे बचाना चाहती हूं क्योंकि मेरी वजह से उसे इतनी परेशानी नहीं होनी चाहिए जो मुझे होती है। यह गलत है और मेरा निजी मामला है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती। मैं कभी अपनी रिलेशनशिप की बात छिपाऊंगी नहीं लेकिन मैं इस बारे में बात भी नहीं करना चाहती।'