हिना खान ने हाल ही में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रही हैं। तस्वीरों में वह ब्लैक एंड व्हाइट स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। इस हॉट ड्रेस के साथ हिना ने एक से बढ़कर एक पोज़ दिए हैं। इन तस्वीरों को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और कुछ ही देर में इनपर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट के जरिए उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।