नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर व रैपर हनी सिंह अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शालिनी ने जो याचिका दायर की है, इसमें उन्होंने 10 साल पुराना हनीमून का एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में किसी को भी नहीं पता था। शालिनी ने बताया कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी।