अभिनेता की सेहत की जानकारी देते हुए डॉक्टर्स ने बताया कि 'रजनीकांत पहले से ठीक हैं, रात बहुत कठिन गुजरी है, उनका ब्लड प्रेशर अभी भी ज्यादा है। उनके ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए सावधानी पूर्वक दवाइयां दी जा रही हैं। तब भी उनकी स्थिति बेहतर है। उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेता के फिर से टेस्ट होंगे। जिनकी रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी।