बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. वो अक्सर ही अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और म्यूजिशियन सबा आज़ाद (Saba Azad) के साथ कहीं न कहीं स्पॉट हो ही जाते हैं. हाल में दोनों का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर आते हुए नजर आ रहे थे. इसी बीच ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.