
Hrithik Roshan Krrish 4 Movie
Hrithik Roshan Krrish 4 Movie: मच-अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘कृष-4’ की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। सुपरहीरो ‘कृष’ का विलेन लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ‘कृष’ का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन कृष-4 मूवी में हीरो नहीं विलेन के किरदार में दिखेंगे!
कृष का क्रेज न केवल इंडिया में बल्कि विदेशों में भी है। बच्चे और बुज़ुर्ग सभी कृष-4 के इन्तजार में टकटकी लगाए बैठे हैं। ऐसे में कृष-4 को लेकर ताजा अपडेट्स फिल्म मेकर्स ने दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी डायरेक्टर राकेश रोशन और सिद्धार्थ आनंद ने स्क्रिप्ट को लेकर एक कदम आगे बढ़ाया है। स्क्रिप्ट पर क्रिएटिव आइडिया के साथ राइटर तेजी से कार्य कर रहे हैं। फिल्म का निष्पादन भाग (Execution part) राकेश रोशन के निर्देशन में किया जाएगा।
ट्विटर पर फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। कृष-4 को लेकर तमाम ट्वीट्स और टैग किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनली! हमारा सुपरहीरो वापस आ रहा है’
दूसरे ने लिखा, ‘सिद्धार्थ आनंद ने आज अनाउंस किया है कि Krish-4 की प्री-प्रोडक्शन (Pre-Production) शुरू हो चुकी है!
Updated on:
2 May 2024, 1:04 PM IST
Published on:
1 May 2024, 10:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.