नई दिल्ली। बॉलीवुड बेशक इन दिनों बुरे वक्त से गुजर रहा हो, लेकिन यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इसी इंडस्ट्री ने कई लोगों की कला को निखारा है और उसे उसके सपनों की दुनिया से मिलवाया है। मायानगरी ने कई लोगों को इस कबील बनाया है कि वह दूसरों के सपनों को पूरा कर सके। अक्सर हमने यह होते हुए भी देखा है। ऐसा ही एक किस्सा इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसकी चर्चा विदेशी मीडिया में भी हो रही है। दरअसल, 6 साल पहले एक रिक्शेवाले के बेटे ने एक बेहतरीन डांसर बनने का सपना देखा था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह अपने सपनों को पाने में असमर्थ था। बॉलीवुड के दो अभिनेता की मदद से आखिरकार उसके सपनों को पंख मिल गए।