इतना ही नहीं फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर इस कदर चढ़ा है कि पिछनी फ्लॉप सभी हिंदी रीमेक फिल्मों के रिकॉर्ड्स को इसने तोड़ दिया है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई हिंदी रीमेक फिल्म रिलीज हुई थी, जो लोगों के बीच अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में बॉलीवुड की नजर ऋतिक और सैफ की फिल्म 'विक्रम वेधा' पर थी, जो उम्मीद पर खरी उतरी।
ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म सुपरहिट है। इस फिल्म ने पिछली प्लॉप रीमेक में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'बच्चन पांडे', शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'जर्सी', शिल्पा शेट्टी (Shipla Shetty) की 'निकम्मा', राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की 'हिट', आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की 'दोबारा' को मात दे दी।
यह भी पढ़ें:Prabhas की 'आदिपुरुष' के पहले पोस्टर से निराश हुए फैंस!