1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WHAT! तो इस तरह ऋतिक ने उड़ाया कंगना की फिल्म सिमरन का मजाक…

WHAT! तो इस तरह ऋतिक ने उड़ाया कंगना की फिल्म सिमरन का मजाक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 17 Sep 2017, 2:47 PM IST

kangana ranaut, hrithik roshan and farhan akhtar

kangana ranaut, hrithik roshan and farhan akhtar

जैसा की हम सब जानते है इस शुक्रवार को ही कंगना रनौट की फिल्म सिमरन बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। लेकिन कंगना की ये फिल्म जिसके लिए उन्होंने अपनी पूरी प्राइवेट लाइफ को जनता के सामने लाकर रख दिया बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सुनने में आया है की कंगना की फिल्म फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेंट्रल के आगे पिट गई है।

अब इस बात पर ऋतिक रोशन का रियेक्शन ना आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। खबर है की हाल में ऋतिक ने बॅालीवुड के अपने सबसे खास दोस्त फरहान अख्तर को फिल्म लखनऊ सेंट्रल के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा,- फरहान! ऑल दी बेस्ट, फिल्म काफी अच्छी है और इसके रिवियूज भी काफी अच्छे आए हैं।

अब फरहान को तो बधाई दे दी पर क्या इसका मतलब हम ये समझे की आप कंगना की फिल्म की बुराई कर रहे हैं। खेर जो भी हो लोगों ने इस ट्वीट पर ऋतिक के काफी मजे लिए लोगों ने लिखा,-

बता दें ऋतिक और कंगना के बीच ये विवाद तब शुरु हुआ जब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को सिली एक्स कहकर पॅाइन्ट आउट किया। एक अखबार के इंटरव्यू में कंगना से आशिकी-3 के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,- हां, चारों तरफ ऐसी अफवाह है। यहां तक कि गूंगा भी बता सकता है कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं। मुझे नहीं पता कि ये फालतू की बातें क्यों आपको आकर्षित करती हैं। मेरे लिए यह चैप्टर बंद हो गया है और मैं गड़े मुर्दे को नहीं उखाड़ना चाहती।

मेल को लेकर हुआ था विवाद
कंगना ने टीवी इंटरव्यू में बताया की 2014 में उन दोनों की रिलेशनशिप बिल्कुल खत्म हो गई थी। इसके बाद ऋतिक रोजाना सेकड़ो मेल कंगना के अकाउंट से खुद को भेजने लगे। इस मेल में वो लिखते थे कि- मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है। मैं तो मर गई। मेरे दिमाग में समस्या है, मेरा इलाज करा दो।

कंगना ने कहा की अगर ऋतिक के अनुसार मान भी ले की वो मेल मैं भेजती थी तो सैकड़ों मेले आते रहे और वो खामोश रहे ? उन्हें दो साल बाद याद आया की मैं एक साल पहले हजार मेल भेजा करती थी। एक लड़की जिसने आपके साथ सात साल काम किया है उसे क्या एक फोन करके नहीं बोल सकते कि मेल करना बंद करो यार। ये क्या कर रही हो तुम।

कंगना ने कहा ऋतिक पागल साबित करना चाहते थे मुझे...
कंगना ने बताया की वो मेल इकट्ठे करते रहे। फिर उसकी एक फाइल बनाई। बाद में भारत के एक बेहतरीन क्रिमिनल वकील को केस दिया कि इस लड़की से बचाओ। वो दुनिया को दिखाना चाहते थे कि ये लड़की मानसिक दौर से गुजर रही हैं क्योंकि आने वाले दिनों में मैं उनसे शादी के वादे की बात करने वाली थी तो वो पहले ही प्लान कर चुके थे की दुनिया को बोल सके की मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं है इसलिए ऐसी बातें कर रही हैं।


अगर फिल्म की कमाई की बात की जाए तो फरहान और कंगना दोनों की फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक ही ओपनिंग की है। कंगना की फिल्म सिमरन ने जहां पहले दिन 2.77 करोड़ की कमाई की है वहीं फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेंट्रल ने 2.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। लेकिन फिल्म क्रिटिक्स ने लखनऊ सेंट्रल को सिमरन से ज्यादा अच्छी रेटिंग दी है।