23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / टाइगर के बाद अब इलियाना डिक्रूज हुई ट्रोलिंग का शिकार, लोग पूछ रहे हैं गंदे-गंदे सवाल

टाइगर के बाद अब इलियाना डिक्रूज हुई ट्रोलिंग का शिकार, लोग पूछ रहे हैं गंदे-गंदे सवाल

एक यूजर ने इलियाना डिक्रूज से ऐसा सवाल पूछा जिससे वह काफी नाराज हो गई। इसके बाद उन्होंने ट्रोलर को करारा जवाब भी दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 Sep 2019, 8:29 PM IST

Ileana D'cruz

Ileana D'cruz

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रही है। लेकिन कई बार वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने एक्ट्रेस से कई प्रकार के सवाल पूछे जिसमें उनकी अपकमिंग मूवी, पसंद और नापसंद आदि शामिल है।

एक यूजर ने एक्ट्रेस से ऐसा सवाल पूछा जिससे वह काफी नाराज हो गई। इसके बाद उन्होंने ट्रोलर को करारा जवाब भी दिया। यूजर ने इलियाना से एक गंदा सवाल किया। इस पर एक्ट्रेस आग बबूला हो गई और उसे खूब खरी खोटी सुनाने लग गई। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर सवाल जवाब के सेशन की एक फोटो भी शेयर की है।

बता दें कि इलियाना से पहले टाइगर श्रॉफ ने भी इंस्टाग्राम पर Q&A सेशन रखा था। उस समय टाइगर से भी एक फैन से यही सवाल किया था कि क्या वह वर्जिन है? इस पर टाइगर ने जवाब में लिखा, 'अबे बेशर्म! मेरे मॉम डैड भी फॉलो कर रहे हैं मुझे।' वर्क फ्रंट की बात करें तो इलियाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट जैसे सितारे नजर आएंगे।