'मेरी सुसाइड की न्यूज थी फेक'
इलियाना डिक्रूज ने कहा कि वह फेक न्यूज का शिकार हो चुकी हैं। जब एक्ट्रेस से फेेक न्यूज पर उनके विचार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,' कुछ फेक न्यूज रही हैं। एक न्यूज थी जिसमें बताया गया कि मैं प्रेग्नेंट थी और अबॉशर्न करवा लिया। ये ईमानदारी से बहुत दुख की बात है कि लोग वाकई आपके बारे में ऐसा लिखते हैं। ये बहुत अजीब है। एक और फेक न्यूज थी जिसमें उनके बारे में कहा गया कि मैंने सुसाइड कर लिया, कोशिश नहीं, सीधा सुसाइड। बहुत बुरा। मैंने सुसाइड की कोशिश की और मैं बच गई। मेरी काम वाली ने इस न्यूज को कन्फर्म किया। मेरे घर में काम वाली नहीं है, मैंने सुसाइड की कोशिश नहीं की, मैं जिंदा थी। इसका कोई मतलब नहीं है। मुझे ये भी नहीं पता कि ये ऐसी जानकारी लाते कहां से हैं।'