
imtiaz ali
इम्तियाज अली बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर हैं। वह अपनी रोमांटिक फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इम्तियाज भी एक्टर बनने का ख्वाब देखते थे। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। हालांकि उन्होंने अपने एक्टिंग के शौक को पूरा जरूर किया। उन्होंने एक फिल्म में एक्टिंग की थी लेकिन वह फिल्म फ्लॉप हो गई। बता दें कि उन्होंने अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप कि फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में काम किया।
1993 बम्बई बम ब्लास्ट पर बनी थी फिल्म:
डायरेक्टर अनुराग कश्यप कि फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में इम्तियाज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने याकूब मेमन का किरदार निभाया था। बता दें कि याकूब मेमन को 1993 बम्बई बम ब्लास्ट केस में दोषी पाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई थी। 1993 बम्बई बम ब्लास्ट केस को फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में फिल्माया गया था। हालांकि फिल्म पर हाईकोर्ट द्वारा काफी समय तक बैन भी लगाया गया था क्योंकि कोर्ट का मानना था कि इसमें देश की अखंडता और शांति को भंग करने के लिए काफी डायलॉग्स हैं। लेकिन बाद में इसे रिलीज कर दिया गया था पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही थी।
2005 से की डायरेक्शन की शुरुआत:
इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में फिल्म डायरेक्शन में अपने कॅरियर की शुरूआत साल 2005 से फिल्म 'सोचा न था' से कि थी। उनकी इस फिल्म को कोई खास रिस्पांस नहीं मिला। उनकी पहली ही फिल्म फ्लॉप जाने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष जारी रहा। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' को डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट साबित हुई। यहां तक की यह फिल्म इम्तियाज की अब तक की सबसे हिट फिल्मों में शुमार है। इसके बाद उन्होंने 'लव आज कल','रॉकस्टार', और 'कॉकटेल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट किया। इन फिल्मों ने उन्हें पैसा और फेम दोनों दिलाए।
तोड़ी 10 साल पुरानी शादी:
इम्तियाज ने 2012 में अपनी पत्नी प्रीति अली से तलाक ले लिया। इनकी शादी 10 साल चली। इम्तियाज और प्रीति अली की एक बेटी इदा अली भी है। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक लड़की आई। बता दें कि इम्तियाज पिछले कुछ समय से शेफ सारा टोड को डेट कर रहे हैं। सारा आॅस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। सारा CookBook की लेखक और एक रेस्त्रां की मालकिन भी हैं। इम्तियाज की तरह ही सारा की भी शादी हो चुकी थी लेकिन दोनों अब साथ नहीं रहते।
Published on:
13 Jun 2018, 8:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.