साल 1952 में पहली मिस यूनिवर्स Finnish-अमेरिकन मॉडल Armi Helena Kuusela बनी थीं, लेकिन उस पहली प्रतियोगिता में भारत की ओर से भी पहली कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था, जिनका नाम इंद्राणी रहमान (Indrani Rahman) था. उस दौर में वो प्रतियोगिता तो नहीं जीत पाईं, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीत लिया था. इंद्राणी रहमान चेन्नई में पली-बढ़ी हैं. उनकी मां अमेरिकन थीं, जिनका नाम लुएल्ला शेरमन था, जिन्हें रागिनी के नाम से भी जाना जाता था. उनके पिता का नाम रमालाल बलराम बाजपेयी था.