भारतीय सेना के जवानों ने हिमालय पर सोनू सूद को दिया स्पेशल ट्रिब्यूट
नई दिल्लीPublished: Jan 10, 2023 09:21:05 am
Indian Army Soldiers Tribute to Sonu Sood: पूरे देश की रक्षा करने वाले इंडियन आर्मी के जांबाजों को सभी सलाम करते हैं और उनको अपना हीरो मानते हैं, लेकिन उनके रियल हीरो हैं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद। इस बात को जवानों ने हिमालय पर्वत की चोटी पर जाकर इस कदर बयां किया, जिसे देखकर कोई भी अपने आपको स्पेशल फील करेगा।


Sonu Sood Name on Himalaya
Sonu Sood Pics: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की छवि लोगों के बीच एक रियल हीरो की है। इस बात का प्रमाण आपको इन फोटोज में साफ दिख जाएगा। भारतीय सेना के जवानों ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को एक खास ट्रिब्यूट दिया है। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद इन फोटोज को शेयर करके जानकारी दी है। भारतीय सेना के जवानों ने सोनू सूद को एक अलग ही तरीके से ट्रिब्यूट दिया है। जवानों ने हिमालय की चोटी पर बर्फ के ऊपर लिखा (Real Hero Sonu Sood) 'रियल हीरो सोनू सूद'। इन शब्दों को पढ़कर यह साफ पता चल रहा है कि सोनू सूद बॉलीवुड के हीरो ही नहीं बल्कि पूरे देश के रियल हीरो बन चुके हैं। सोनू सूद की दरियादिली कोविड 19 के वक्त सबके सामने खुलकर आई। उस वक्त सोनू सूद ने कोरोना पीड़ितों की जमकर मदद की थी। सोनू ने जिस तरीके लोगों मदद की थी, वह वाकई में काबिले तारीफ है। भारतीय सेना के सिपाहियों ने हिमालय की वादियो में सोनू सूद को रियल हीरो बता कर यह साफ कर दिया है कि सिर्फ नेता बनकर ही देश की सेवा नहीं की जा सकती हैं। देश और देशवासियों को जब भी जरूरत हो तब एक रियल हीरो की तरह मदद करने वाले को ही लोग रियल हीरो मानते हैं।