4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स भी रितु बेरी की फैशन डिजाइनिंग के कायल

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स भी इनके क्लाइंट है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Feb 2018, 5:45 PM IST

Ritu Beri

Ritu Beri

रितु बेरी एक जानी मानी भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने नई दिल्ली के निफ्ट से फैशन कला का अध्ययन किया। वह पहली एशियाई डिजाइनर हैं जिन्होंने फ्रेंच फैशन ब्रांड शेरेर की अगुआई की। रितु बेरी ने फैशन पर एक किताब भी लिखी है। इस किताब का नाम है '101 वेज़ टू लुक गुड'। इतना ही नहीं वह निफ्ट में गवर्नर बोर्ड पर भी कार्य करती हैं। साथ ही वे एक लोकप्रिय चैरिटी संस्थान 'सवेरा एसोसिएशन' की मानद संरक्षक भी हैं। यह संस्था भारतीय महिलाओं के जीवन में सुधार लाने का कार्य करती है। रितु को 16 मार्च 2016 में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने खादी उद्योग को बढ़ावा देने हेतु उन्हें अपना सलाहकार नियुक्त किया गया। हालांकि उन्हें सिर्फ एक साल के लिए ही सहाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था।

बॉलीवुड और हॉलीवुड के दिग्गज हैं इनके क्लाइंट:
रितु बेरी के क्लाइंट्स में बड़े बड़े नाम शामिल हैं। बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स भी इनके क्लाइंट है। इनके ग्राहकों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स, मोलिन रोज, निकोल किडमैन, हॉलीवुड अभिनेत्री एंडी मैकडोवेल, सुपर मॉडल लाइटिटया कास्टा, प्रसिद्ध पेरशियन सोशलाइट श्रीमती लेजरडेयर, लेंजेस स्वारोस्की और स्वारोस्की परिवार, एलिजाबेथ जैगर और जेरी हॉल शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, परमेश्वर गोदरेज और शोभा डे जैसे लोगों उनकी क्लाइंट लिस्ट में शामिल हैं।

पेरिस कैटवॉक शो में पहली भारतीय फैशन राजदूत:

रितु बेरी ने फैशन की दुनिया में सफलता की एक मिसाल कायम की है। 1990 में रितु बेरी ने अपने आप को उस समय स्थापित किया जब भारत में फैशन की शुरूआत हुई थी। पेरिस के कैटवॉक में शो करने वाली रितु पहली भारतीय फैशन राजदूत थी। इसके बाद रितु ने पूरे विश्व का चक्कर लगाया। उनके प्रस्तुतीकरण ने फ्रेंच फैशन कला-मर्मज्ञों को रहस्यमय भारत की एक झलक दी। रितु बेरी लेबल के कपड़े महाद्वीपों और देशों के उच्च फैशन स्टोर में बिक्री होते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन