
IPL 2025 Opening Ceremony
IPL Season 18 live Streaming: आईपीएल 2025 का 18वां सीजन धमाकेदार अंदाज में शुरू होने वाला है। इस बार क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए ओपनिंग सेरेमनी 22 मार्च कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी।
इस बार की ओपनिंग सेरेमनी में कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आएंगे। पहले तो सलमान खान हैं जो अपनी फिल्म सिकंदर को प्रमोट करने पहुंचेंगे। दूसरे हैं शाहरुख खान जो अपनी टीम KKR को सपोर्ट करेंगे।
इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, श्रद्धा कपूर, संजय दत्त, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, माधुरी दीक्षित, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर, पूजा हेगड़े, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान जैसे सितारे भी इसमें शामिल होंगे।
इस बार के इवेंट में बॉलीवुड और इंटरनेशनल स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं। इनमें अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, करण औजला, दिशा पटानी, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। अमेरिकन पॉप बैंड OneRepublic भी खास परफॉर्मेंस देगा। सिंगर करण औजला और दिशा पटानी के साथ OneRepublic की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी।
IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में 10 टीमें और 74 मैच होंगे, जो 13 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। IPL 2025 का फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा।
आईपीएल 2025 उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Updated on:
19 Mar 2025, 12:14 PM IST
Published on:
19 Mar 2025, 10:20 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.