बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान यानी सलमान खान का फिल्मी करियर हिट साबित रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपने बेहतरीन अभिनय के बलबूते दुनिया भर के लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। भले ही सलमान खान का फिल्मी करियर सफल रहा परंतु अपनी लव लाइफ को लेकर यह इतने अधिक सफल नहीं रह सके। यही वजह है कि 56 साल की उम्र में भी यह कुंवारे हैं। अक्सर कोई इंटरव्यू हो या अवॉर्ड शो, सलमान खान से यह सवाल जरूर किया जाता है कि वह शादी कब करेंगे? सलमान खान भी इस सवाल का जवाब देते देते थक गए लेकिन पूछने वाले हिम्मत नहीं हारे और वह लगातार इनसे इस बारे सवाल करते रहते हैं। फैंस को भाईजान की शादी का बेसब्री से इंतजार है, ऐसे में सवाल उठेंगे तो क्या करें? इन दिनों सोशल मीडिया पर खबर आ रही है वो उनकी शादी से जुड़ी है और इन्हीं खबरों के मुताबिक जिस शख्स से शादी की है, उसका नाम जानकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे।