वर्ल्डवाइड 150 करोड़ कमा चुकी Valimai :
24 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'वलीमई' (Valimai) ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने 4 दिनों में 150 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रे़ड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन के मुताबिक फिल्म ने 5 दिनों में 159.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 59.48 करोड़, दूसरे दिन 35.74 करोड़, तीसरे दिन 28.30 करोड़ और चौथे दिन 36.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। बता दें कि वलीमई मूवी का डायरेक्शन एच विनोथ ने किया है।