बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर (Bollywood actor Ishaan Khattar) का कहना है कि वह अपने भाई शाहिद कपूर के फेम (Shahid Kapoor fame) के साथ आगे नहीं बढ़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर (nepotism on social media) चल रही नेपोटिज़्म (भाई-भतीजावाद) की बहस के बीच ईशान ने कहा कि जब उन्हें शाहिद के भाई के रूप में पहचाना जाता है, तो वो चिढ़ते नहीं है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वह शाहिद के फेम के साथ ही आगे बढ़ना चाहते हैं। फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपने कॅरियर (career in Bollywood with the film Dhadak) की शुरूआत करने वाले ईशान ने कहा, 'मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं शाहिद का भाई हूं। लेकिन मैं उनके फेम के सहारे आगे बढ़ने का इरादा नहीं रखता। यदि कोई मुझे उनके भाई के रूप में पहचानता है, तो मुझे इससे कोई इगो नहीं है। जब मैं 15 साल का था तब से मुझे मेरे भाई की वजह से पहचाना गया। इससे पहले, बहुत से लोग मेरे बारे में बहुत अधिक नहीं जानते थे। मुझे उनके साथ एक-दो जगहों पर देखा गया, फिर मीडिया में मुझे लेकर उत्सुकता हुई।'