अभिनेता ईशान की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके मास्क की बनावट को लेकर सवाल उठा रहा है तो कोई उनके मास्क को बहुत ही अजीबोगरीब बता रहे है। अभिनेता की फोटो पर एक यूजर ने लिखा, 'ईशान का मास्क भयानक लग रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने एक्टर के मास्क की तुलना रणबीर कपूर के मास्क से करते हुए कहा, 'रणबीर कपूर का मास्क।' तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'मास्क डॉग के फेस की तरह दिखता है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये बंद ने क्या पहन लिया भाई।' इस प्रकार से यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।