3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता बनी मां, बेटे को दिया जन्म

Ishita Dutta Vatsal Sheth welcome baby boy: एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने 2017 में वत्सल सेठ के साथ शादी की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 20 Jul 2023, 8:14 AM IST

Ishita Dutta

इशिता अपने पति वत्सल सेठ के साथ।

Ishita Dutta Vatsal Sheth welcome baby boy: एक्टर इशिता दत्ता और वत्सल शेठ ने बुधवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बेटी के किरदार से तारीफें बटोरने वाली एक्ट्रेस इशिता के मां बनने की खबर मिलने के बाद उनको लगातार बधाईयां मिल रही हैं। डॉक्टर ने कहा कि मां-बच्चा दोनों ठीक हैं और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।


टीवी पर काम करते हुए करीब आए थे इशिता और वत्सल
टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' की शूटिंग के दौरान इशिता और वत्सल शेठ करीब आए थे। इसके बाद 28 नवंबर, 2017 को दोनों ने शादी कर ली थी। इस साल मार्च में कपल ने इशिता की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। इशिता लगातार अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहीं। इशिता की गोदभराई की रस्म की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी देखी गई थीं। इस दौरान और एक्ट्रेस काजोल और इशिता की बहन तनुश्री दत्ता भी आई थीं।

यह भी पढ़ें: मेरी वीडियो पोर्न साइट पर डाल दी गई, फिर आकर उसे पापा को दिखा दिया, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द