10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉक्स आॅफिस : इत्तेफाक ने प​हले दिन की इतने करोड़ की कमाई

बॉक्स आॅफिस : इत्तेफाक ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई, आपने सोचा भी नहीं होगा....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 4 Nov 2017, 3:58 PM IST

ittefaq

ittefaq

सोनाक्षी सिन्हा , सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इत्तेफाक' ने पहले दिन बाॅक्स आॅफिस पर धीमी शुरूआत रही। निर्देशक अभय चोपड़ा की फिल्म 'इत्तेफाक' 1969 में आई फिल्म 'इत्तेफाक' का रीमेक है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स आॅफिस कलेक्शन को देखते हुए ये लगता है कि फिल्म का प्रमोशन सही तरीके से नहीं हुआ। फिल्म ने आेपनिंग डे बॉक्स आॅफिस पर 4.05 करोड़ का कारोबार किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म इत्तेफाक ने बहुत धीमी शुरुआत की है लेकिन शाम को इस फिल्म ने अच्छी कमाई की हैं। तरण ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, शनिवार और रविवार के आंकड़े बहुत माइने रखेंगे। तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये बात कही हैं। तो वहीं बताया जा रहा था कि, फिल्म के पहले वीकेंड तक ये फिल्म 13 से 15 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। गिरीश का तर्क सही साबित हुआ फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ 5 लाख रुपए की कमाई की है।

इत्तेफाक एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म हैं। साल 1969 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म का रीमेक है। फिल्म की पूरी कहानी लेखक विक्रम सेठी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और माया (सोनाक्षी सिन्हा) के आसपास घूमती नजर आ रही हैं। फिल्म में दिखाया गया हैं कि, विक्रम और माया के पार्टनर का मर्डर हो जाता हैं। इसके बाद दोनों पर भी इस हत्या का शक जाता हैं। लेकिन इसके बाद दोनों इस हत्या से साफ मना कर देते हैं। अपनी बेगुनाही साबित करते हुए दोनों अपनी-अपनी कहानी से ये बताने की कोशिश करते हैं कि, उन्होंने ने खून नहीं किया हैं।

फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख खान और करण जौहर ने मिलकर फिल्म का प्रमोशन भी किया था। साथ ही इन दोनों ने अपील की थी कि, फिल्म का सस्पेस बरकरार रखते हुए, फिल्म देखे और मजा ले। बता दें कि शाहरुख खान और करण जौहर ने मिलकर ये फिल्म प्रोड्यूस की है।