
'जाट' और 'केसरी चैप्टर 2' का आया मंगलवार का कलेक्शन
Jaat Vs Kesari Chapter 2 BO Collection: सनी देओल की फिल्म 'जाट' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। फिल्म धीरे ही सही अपनी मंजिल की तरफ बढ़ती जा रही है। वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और फिल्म के कलेक्शन का हाल बेहाल होता जा रहा है। फिल्म दर्शकों के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। 'जाट' जल्द 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है। ऐसे में अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' फिल्म 5 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। सोमवार को भी 'जाट' ने 'केसरी 2' को मात दी थी और मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार को कौन बना किंग…
सनी देओल की ‘जाट’ उनकी ‘गदर 2’ जितनी कमाई तो नहीं कर पा रही, लेकिन वह भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की ओपनिंग बेहद निराशाजनक रही थी, लेकिन इसने वीकेंड पर सारा हिसाब बराबर करके कलेक्शन में बढ़ोतरी कर ली थी। फिल्म के 13वें दिन यानी 22 अप्रैल के आंकड़े आ गए हैं। Sacnilk के द्वारा फिल्म 'जाट' ने मंगलवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 78.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने एक बार फिर 'केसरी 2' का पीछे छोड़ दिया है..
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| Day 1 | 9.5 करोड़ रुपये |
| Day 2 | 7 करोड़ रुपये |
| Day 3 | 9.75 करोड़ रुपये |
| Day 4 | 14 करोड़ रुपये |
| Day 5 | 7.50 करोड़ रुपये |
| Day 6 | 6 करोड़ रुपये |
| Day 7 | 4 करोड़ रुपये |
| Day 8 | 4.15 करोड़ रुपये |
| Day 9 | 4 करोड़ रुपये |
| Day 10 | 3.75 करोड़ रुपये |
| Day 11 | 5.15 करोड़ रुपये |
| Day 12 | 2 करोड़ रुपये |
| Day 13 | 2 करोड़ रुपये |
| Total | 78.25 करोड़ रुपये |
अक्षय कुमार का बोलबाला खत्म होते नजर आ रहा है। मेकर्स को उम्मीद थी कि 'केसरी चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर देगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म 'केसरी 2' को जाट लगातार पीछे छोड़कर आगे भाग रही है। 'केसरी चैप्टर 2' ने रिलीज के 5वें दिन यानी 22 अप्रैल मंगलवार को महज 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 38.75 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, जाट ने रिलीज के पांचवे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस वजह से कहा जा रहा है कि जाट लगातार 'केसरी 2' को धूल चटा रही है।
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| Day 1 | 7.75 करोड़ रुपये |
| Day 2 | 9.75 करोड़ रुपये |
| Day 3 | 12.25 करोड़ रुपये |
| Day 4 | 4.50 करोड़ रुपये |
| Day 5 | 4.75 करोड़ रुपये |
| Total | 38.75 करोड़ रुपये |
‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘जाट’ के कलेक्शन की बात करें तो इस वक्त बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर जो सुपरस्टार जमकर बैठा हुआ है, वह अक्षय कुमार नहीं बल्कि सनी देओल हैं। 'केसरी 2' को प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म पीछे रह गई है। खैर कहते हैं समय बदलने में देर नहीं लगती, आने वाले समय में हो सकता है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में उठ जाए, लेकिन तब तक 'जाट' ने सिनेमाघरों में गदर मचाया हुआ है। जल्द फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
Published on:
23 Apr 2025 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
