एक्टर ने कहा कि लोग ज्योतिष विद्या का मजाक उड़ाते हैं लेकिन उनके पिता ने खुद एक बुरी भविष्यवाणी की थी जो कि सच साबित हो गई। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उनके भाई को संभलकर रहने के लिए कहा था। भाई को बोला था, आज खराब दिन है, मत जाना बाहर। वह सेंचुरी मिल्स में काम करते थे। उन्होंने कहा, आज काम पर मत जाओ। वह नहीं गए। पर होनी को कौन टाल सकता है। उस दिन वह वह समुद्र में किसी डूबते हुए को बचाने पहुंच गए जबकि उनको तैरना नहीं आता था। जैकी के भाई उस दिन यह दुनिया छोड़कर चले गए। एक्टर ने ट्विंकल के ‘ट्वीक इंडिया’ प्लेटफॉर्म पर इस घटना के बारे में बताया था।
यह घटना तब की है जब जाकी की उम्र मात्र 10 साल की थी। उनके भाई 17 साल के थे। जैकी यह भी बताया कि अब उनके कोई भाई-बहन नहीं है। इस घटना का जिक्र जैकी ने ट्विंकल से इस लिए किया क्योंकि उस समय ज्योतिष के बारे में ही चर्चा हो रही थी। ट्विंकल ने भी एक ज्योतिष की भविष्यवाणी के बारे में बताया जो सच साबित हुई थी।
यह भी पढ़े - ये सितारे हैं भाईजान के 'दुश्मन', भूलकर भी नहीं देखते वो इनकी शक्ल