1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salman Khan और Alisha Chinai का पुराना Toothpaste Ad हुआ वायरल, Crossword puzzle खेलते आए नजर

सलमान खान 56 साल के हो चुके हैं। इंडस्ट्री में उन्हें तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं और तब से लेकर अब तक उनका जलवा बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। वहीं इस वक्त भाईजान शोहरत की बुलंदियों पर है। अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक सलमान खान छाए हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Dec 2021, 10:03 AM IST

Salman Khan और Alisha Chinai का पुराना Toothpaste Ad हुआ वायरल, Crossword puzzle खेलते आए नजर

Salman Khan और Alisha Chinai का पुराना Toothpaste Ad हुआ वायरल, Crossword puzzle खेलते आए नजर

पिछले दो चार दिनों से सलमान खान खबरों में काफी बने हैं। अपने जन्मदिन और उससे ठीक एक दिन पहले हुए एक हादसे के कारण सलमान सुर्खियों में आ गए हैं और इसी के साथ वायरल हो रहा है उनका एक पुराना वीडियो जो लगभग 30 साल पुराना है। ये एक विज्ञापन है जिसमें वो एक जानी मानी सिंगर के साथ नजर आ रहे हैं।

वैसे तो सुपरस्टार के कई सारे थ्रोबैक वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो ऐसा है जो सलमान के अर्ली यंग डेज का है। ये वीडियो एक एडवरटाइजमेंट है जो सलमान खान ने सिंगर अलीशा चनाई संग शूट किया था। सलमान के बर्थडे से लेकर अब तक ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

ये एक टूथपेस्ट का एड है, अगर आपने अब तक इस वीडियो में सलमान खान के साथ मौजूद सिंगर को नहीं पहचाना है तो आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि अलीशा चिनॉय हैं। दरअसल, ये वीडियो दोनों के यंग एज का है. जब सलमान खान ने इंडस्ट्री में कदम ही रखा था और अलीशा भी बॉलीवुड में नई थीं।

यह भी पढ़े - फोटोग्राफर चाहता था सलमान जबरन करे भाग्यश्री को किस, फिर हुआ कुछ ऐसा जिससे उन्होंने एक्ट्रेस का जीत लिया दिल


इस ऐड में सलमान खान चेक शर्ट और अलीशा लाल रंग की पोल्का-डॉटेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अलीशा एक कमरे में एंट्री करती हैं, जहां सलमान न्यूजपेपर में एक पजल को सोल्व करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों फिर एक-दूसरे से बात करते हुए और मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। दोनों की क्यूट बॉन्डिंग आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला देगी।

आपको बता दें, सलमान ने 23 साल की उम्र में 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने इस फिल्म में लीड एक्टर के भाई का रोल निभाया था। वे लीड एक्टर के तौर पर पहली बार 1989 में आई रोमांटिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में नजर आए। यह फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी। तब से लेकर अब तक वो बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक बने हुए हैं।

फिलहाल, उनके पास ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल के अलावा ‘टाइगर 3’ है। वे अभी ‘बिग बॉस 15’ को भी होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि सलमान को उनके जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रविवार को सांप ने काट लिया था। वे अब ठीक हैं और उन्होंने पनवेल फार्महाउस में अपना जन्मदिन मनाया।

यह भी पढ़े - बर्थडे पर भाईजान का बड़ा एलान, ये होगा ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल का टाइटल और ‘नो एंट्री 2’ पर भी करेंगे काम