2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jacqueline Fernandez ने अपने स्टॉफ मेंबर को गिफ्ट की कार, सड़क पर फोड़ा नारियल, Watch Video

जैकलीन फर्नांडिस ( Jacqueline Fernandez ) ने दशहरे के मौके पर स्टाफ के लिए कार बुक की थी। यह उनका वही स्टाफ मेंबर है, जो उनके साथ तब से है जब से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू ( Bollywood Debut ) किया था। जैकलीन को पता नहीं था कि कार की डिलीवरी कब होगी, इसलिए शूटिंग सेट पर ही अचानक कार सौंपनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 27 Oct 2020, 4:12 PM IST

Jacqueline Fernandez ने अपने स्टॉफ मेंबर को गिफ्ट की कार, सड़क पर फोड़ा नारियल

Jacqueline Fernandez ने अपने स्टॉफ मेंबर को गिफ्ट की कार, सड़क पर फोड़ा नारियल

मुंबई। श्रीलंका मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ( Jacqueline Fernandez ) ने अपने एक स्टॉफ मेंबर को कार गिफ्ट की है। खबरों की मानें तो जैकलीन इससे पहले अपने मेकअप मैन ( Makeup Man ) को भी कार गिफ्ट में दे चुकी हैं। एक्ट्रेस का स्टॉफ मेंबर को कार की चाबी सौंपते का वीडियो वायरल ( Video Viral ) हो रहा है। इसमें वह एक फिल्म के शूट पर हैं और ट्रॉफिक पुलिस ( Traffic Inspector ) की पोशाक में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : एक्ट्रेस Malvi Malhotra पर जानलेवा हमला, 4 बार किया चाकू से वार, सीसीटीवी कैमरों से मिले सुराग

सड़क पर फोड़ा नारियल
एक सोशल मीडिया पोस्ट में वीडियो शेयर किया गया है जिसमें जैकलीन अपने स्टाफ मेंबर को कार की चाबी देती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने स्टाफ के साथ कार की पूजा भी की। इस दौरान कार के सामने सड़क पर नारियल भी फोड़ा गया। पहली ही बार में नारियल फूटने पर आसपास मौजूद लोग खिलखिलाते नजर आए।

यह भी पढ़ें : कौन है सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी? Amitabh Bachchan या Akshay Kumar, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

शूटिंग ड्रेस में नजर आईं एक्ट्रेस
रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन ने दशहरे के मौके पर स्टाफ के लिए कार बुक की थी। यह उनका वही स्टाफ मेंबर है, जो उनके साथ तब से है जब से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। जैकलीन को पता नहीं था कि कार की डिलीवरी कब होगी, इसलिए शूटिंग सेट पर ही अचानक कार सौंपनी पड़ी। इसीलिए एक्ट्रेस अपने रोल के लिए ट्रॉफिक इंस्पेक्टर की ड्रेस में नजर आईं।

यहां क्लिक कर देखें वीडियो

दो साल पहले मेकअप मैन को दी कार
जैकलीन ने दो साल पहले अपने मेकअप मैन शान को भी कार गिफ्ट की थी। ये कार उन्होंने शान के 34वें जन्मदिन पर भेंट की थी। शान ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा था,'मुझे जन्मदिन की बधाई देने के लिए सभी का धन्यवाद। मेरा जन्मदिन हमेशा की तरह काम के साथ शुरू हुआ और जैकलीन ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने मुझे कार गिफ्ट की है।'

इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स

हाल ही जैकलीन के इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। इस मौके पर जैकलीन ने फैंस के लिए खास फोटोज शेयर कर धन्यवाद दिया। इन फोटोज में वह फूलों का गुलदस्ता हाथ में लिए नजर आईं। बता दें कि एक्ट्रेस की आगामी फिल्मों में सलमान खान के साथ 'किक 2' शामिल है। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ वह 'सर्कस' मूवी में भी नजर आएंगी। सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर के साथ वह अपकमिंग मूवी 'भूत पुलिस' में भी प्रमुख भूमिका में होंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन