जैकलीन की फोटोज पर उनके एक दोस्त ने कमेंट में मजाकिया लहजे में पूछा कि 'ऐसा क्यों कर रही हो जैकलीन?' इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया,'सुरेन, तुम अपना वर्कआउट करो, तुम ये कभी नहीं समझ पाओगे!' जैकलीन की फोटोज पर कई अन्य सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक फोटो पर कमेंट कर लिखा,'क्या पहली तस्वीर में तुमसे मैगजीन छूट गई थी और तुम्हारे सिर पर गिर गई थी?' इस पर जैकलीन ने लिखा,'हे भगवान, अरे हां।'