
jacqueline fernandez injured while dance on chogada song video viral
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सलमान खान के परिवार के बेहद करीब हैं। बता दें जल्द ही सलमान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'लवयात्रि' रिलीज होने वाली है। ऐसे में इन दिनों पूरा परिवार फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। इसी बीच जैकलीन ने भी फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वह आयुष की फिल्म के गाने 'चोगाड़ा' पर थिरकती नजर आईं। उनके साथ देश की मशहूर डांसर जोड़ी पूनम और प्रियंका भी दिखाई दीं।
जैकलीन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम शेयर किया। वीडियो में तीनों बेहद मस्ती करती नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपनी दोनों दोस्तों पूनम- प्रियंका के साथ डांस स्टेप्स से धमाल मचा रही हैं।
पर डांस करते वक्त एक वक्त ऐसा भी आता है जब उन्हें लग जाती हैं। दरअसल वह अपनी एक दोस्त से टकरा जाती हैं जिससे उनके मुह में चोट लग जाती हैं। पर इसके बावजूद वह रुकी नहीं। बता दें इस वीडियो को 12 घंटों में साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और साथ ही ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।
गौरतलब है कि ‘लवयात्रि’ में आयुष के अलावा एक्ट्रेस वरीना हुसैन भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद खड़े हुए। फिल्म का नाम पहले लवरात्रि था जिसे बदलकर लवयात्रि रखा गया। बता दें ये फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Updated on:
7 Oct 2018, 8:56 AM IST
Published on:
3 Oct 2018, 9:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.