नई दिल्ली: Jagjit Singh Chitra Love Story: ‘वो कागज की कश्ती’, ‘झुकी झुकी सी नजर’ और ‘होशवालों को खबर क्या’ जैसी पॉपुलर गजलें गाने वाले जगजीत सिंह (Jagjit Singh) का नाम कौन नहीं जानता। गजल सम्राट जगजीत सिंह की आवाज और उनकी गजलों के न जाने कितने लोग दीवाने हैं। जगजीत सिंह को जहां संगीत की दुनिया में नाम कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। वहीं, अपने प्यार को पाने के लिए भी उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। दरअसल जगजीत सिंह को एक शादीशुदा औरत से प्यार हो गया था, जिसे पाने के लिए उन्होंने एक पति से उसकी पत्नी का हाथ अपने लिए मांगा था। आइये जानते हैं आगे की कहानी।