23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Janata Curfew : लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, एक्ट्रेस वीडियो शेयर कर पीएम मोदी के लिए कही ये बात

Janata Curfew : लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, एक्ट्रेस वीडियो शेयर कर पीएम मोदी के लिए कही ये बात

अपनी बेबाक राय रखने वाली पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वीडियो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'मुझे लगता है जनता कर्फ्यू सख्ती से लगाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Mar 2020, 1:27 PM IST

Janata Curfew

Janata Curfew

दुनिया भर में कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखी है। लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए पीएम मोदी ने 22 मार्च यानी रविवार को 'जनता कर्फ्यू' (Janata curfew) का आह्वान किया है। आज देशभर में सड़के सूनी है और बाजार सहित शहर के लोग अपने अपने घरों कैद हो गए। लेकिन कुछ लोग जनता कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे है। हाल ही एक्ट्रेस Pooja Bedi ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपनी बेबाक राय रखने वाली पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वीडियो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,'मुझे लगता है जनता कर्फ्यू सख्ती से लगाया जा रहा है। घर पर रहें और सभी को सुरक्षित रखें।' एक्ट्रेस ने इस तरह यह वीडियो शेयर कर लोगों को खास सलाह दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स भी एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जनता कर्फ्यू' शुरू होने से कुछ समय पहले रविवार को ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है... मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा।' जनता कर्फ्यू आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और रात 9 बजे तक चलेगा। अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रहे है।