सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर के लुक की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने कमेंट भी किया कि आप हूबहू अपनी मां श्रीदेवी जैसे लग रही हो। एक ने यह भी लिखा कि बिना रिवीलिंग ड्रेस पहने कान में ऐसा आउटफिट देखकर काफी अच्छा लगा। एक ने लिखा बेस्ट कान डेब्यू लुक। वहीं, शिखर पहाड़िया के हाथ में चोट है। इसके बावजूद वह अपनी गर्लफ्रेंड जाह्नवी को सपोर्ट करने फ्रांस पहुंचे हैं। कान्स से शिखर पहाड़िया की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह खुशी कपूर, ओरी और करण जौहर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। बाकी तस्वीरों में जहां करण पिंक सूट में स्टाइलिश पोज दे रहे हैं, वहीं एक तस्वीर में वह ब्लू कैजुअल आउटफिट में खुशी और शिखर के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।