
जाह्नवी कपूर ठंड में ले रही पंजाब के मौसम का लुत्फ, जंगल में नजर आई यह अदा
बॉलीवुड अभिनेत्री जहान्वी कपूर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वे पंजाब के जंगलों में ठंड का लुत्फ लेती नजर आ रही है। इन फोटो में जंगल काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। यहां की धरती फूलों से लाल हो रही है और वह अपनी फ्रेंड के साथ इस मौसम का लुत्फ ले रही है।
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म धड़क से शुरुआत की है। यह फिल्म मराठी फिल्म सैराट की हिंदी रीमेक है। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया और इसी के साथ उनकी फैन फॉलोइंग में भी बढ़ोतरी हुई। वे अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है।
अभिनेत्री ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह अपनी फ्रेंड के साथ मौसम का लुत्फ लेती जंगल में नजर आ रही है। क्योंकि वह फिलहाल पंजाब में है और उन्होंने वहीं के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का ड्रेस पहन रखा है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा "कोल्ड मेस"
Published on:
27 Jan 2021 08:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
