24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janhvi Kapoor ने अपनी हॉट फोटोज़ से लगाई इंटरनेट पर आग, गोल्डन कलर की ड्रेस में दिखा सेक्सी अवतार

जान्हवी कपूर ने शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटोज़ गोल्डन कलर की ड्रेस में जान्हवी ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 4 Mar 2021, 11:55 AM IST

janhvi_kapoor_1.jpg

Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। जान्हवी के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी बेहद ही ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Amitabh Bachchan आंख की सर्जरी करवाने के बाद बोले- दृष्टि हीन हूं पर दिशा हीन नहीं...

दरअसल, बुधवार को जान्हवी की फिल्म ‘रूही (Roohi)’ का नया गाना नदियों पार (Nadiyon Paar) रिलीज हुआ है। इस गाने को तो लोग पसंद कर ही रहे हैं। साथ में, जान्हवी के लुक की भी जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने उसी लुक में कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

गोल्डन कलर की ड्रेस में जान्हवी कपूर ने कैमरे के सामने जबरदस्त पोज़ दिए हैं। गोल्डन ड्रेस के साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया हुआ है। ड्रेस में उनका परफेक्ट फिगर तस्वीरों में चार चांद लगा रहा है। उनकी इन तस्वीरों पर अब तक छह लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस उनके ग्लैमरस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले जान्हवी ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वह फोटोशूट कराती दिख रही थीं। उनके इस वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

नेपाली युवक ने सर्जरी के लिए मांगी मदद, सोनू सूद बोले- हिंदुस्तान से अपने देश बिना लाठी के दौड़ते हुए जाओगे

बता दें कि जान्हवी कपूर जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'रूही' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लोग फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म 11 मार्च 2021 को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा, जान्हवी जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं।