29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जावेद अख्तर ने 42 साल बाद बताया सच, बोले- सलीम और मेरी जोड़ी इसलिए टूटी, क्योंकि…

Javed Akhtar And Salim Khan: जावेद अख्तर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर 42 साल बाद एक सच बताया है उन्होंने सलीम खान और अपनी दोस्ती में दरार की सच्चाई बताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 21 Mar 2024, 11:32 AM IST

javed_akhtar_reveals_shocking_reason_of_salman_khan_father_salim_khan_split_said_no_issue_for_money.jpg

जावेद अख्तर और सलीम खान की दोस्ती में आई थी 42 साल पहले दरार

Javed Akhtar: जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में शुमार थी। दोनों ने साथ मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी। फिर अचानक दोनों की दोस्ती टूट गई। अब 42 साल बाद खुद जावेद अख्तर ने उस वजह का खुलासा किया है जिस वजह से ये दोनों दोस्त अलग हुए थे। इनके अलग होने खबर ने बॉलीवुड को जोरदार झटका लगा था।



हाल ही में एक इटंरव्यू में जावेद अख्तर ने खुलासा कर बताया कि आखिर क्यों दोनों ने साथ में काम करना बंद कर दिया था उन्होंने कहा- लेखन पार्टनरशिप को बनाए रखना हमेशा मुश्किल भरा होता है और यह एक मजबूत मानसिक तालमेल पर ही निर्भर होता है और जब ये तालमेल ठीक न बैठे या टूट जाए, तो दो लोगों का साथ में काम करना कमजोर पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor की सीक्रेट चैट हुई लीक, खुला पूरा कच्चा- चिट्ठा, क्या जेल जाएंगे जाह्नवी कपूर के पापा?



जावेद अख्तर ने आगे कहा- जब हम दोनों अपने करियर में सफल हो रहे थे तो दूरियां अपने आप बढ़नें लगी थीं। हमारी जिंदगी में धीरे-धीरे कई लोग जुड़ने लगे थे और हम एक-दूसरे से दूर होते जा रहे थे। हमारे बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ न पैसो को लेकर न कोई क्रेडिट को लेकर। बस हम दोनों को एहसास हुआ कि अब रिश्ते पहले जैसे नहीं रहे हैं और धीरे-धीरे समय के साथ सब बदल गया।

बता दें, सलीम खान और जावेद अख्तर ने साथ में अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों ने जंजीर, डॉन, हाथी मेरे साथी, शोले, दीवार, यादों की बारात जैसी फिल्मों की कहानी लिखी। फिर 1982 में ये जोड़ी अलग हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग