नई दिल्ली। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) के मानहानि मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) को दूसरी बार समन भेजा गया है। एक्ट्रेस को मुंबई की अदालत में पेश होने की बात कही गई है। दरअसल, बीते साल जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि कंगना अपने ट्वीट के माध्यम से उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही वह उनकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। जिसके बाद जुहू कोर्ट ने पुलिक को जांच करने के आदेश दिए थे।