Jawan Collection: रुक नहीं रहा 'जवान' की कमाई का तूफान, 14वें दिन भी फिल्म पर जमकर बरसे नोट
मुंबईPublished: Sep 21, 2023 09:21:01 am
Jawan box office collection: 'जवान' दो बड़ी फिल्मों, 'गदर 2' और 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है।


फिल्म जवान के एक सीन में शाहरुख खान।
Jawan box office collection day 14: शाहरुख खान के लीड रोल वाली फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म 14 दिन में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म लगातार दो अंकों में यानी हर दिन 10 करोड़ से ऊपर कमाई कर रही है। बुधवार को, रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने भारत में 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 518 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में कमाई की बात की जाए तो 'जवान' फिल्म ने रिकॉर्ड 900 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। 'जवान' के प्रोडक्शन बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मुताबिक, फिल्म वर्ल्डवाइड 907.54 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।