
डॉक्टर कफील बायें, बीच में शाहरुख खान और दांयें में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।
Jawan: 7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब रही है। शाहरुख खान के लीड रोल वाली इस फिल्म में कई भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे उठाए गए हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा ने एक डॉक्टर का रोल किया है, जो अस्पताल में बच्चों की जिंदगियां बचाने के लिए जूझती है। इस रोल को 2017 में यूपी के गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की जिंदगियां बचाने के लिए संघर्ष करने वाले डॉक्टर कफील से प्रेरित माना जा रहा है। डॉक्टर कफील ने खुद ये कहा कि सान्या का रोल उनकी कहानी से मिलता है। इसके लिए उन्होंने शाहरुख खान और फिल्म केडजायरेक्टर एटली का धन्यवाद किया है।
योगी आदित्यनाथ और शाहरुख खान के रिश्ते अच्छे नहीं माने जाते हैं। एक दफा तो सीएम योगी शाहरुख खान को हाफिज सईद की जुबान बोलने वाला तक कह चुके हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 2017 में योगी सरकार ने जो डॉक्टर कफील की गिरफ्तारी कराई थी, उसको अप्रत्यक्ष तौर पर दिखाकर शाहरुख खान ने योगी सरकार को लपेटे में लिया है।
डॉक्टर कफील से मेल खाता है सान्या का किरदार
सान्या मल्होत्रा 'जवान' में डॉक्टर की भूमिका में हैं, जो एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की कोशिश करती है। इस बीच 63 बच्चों की मौत हो जाती है। इसके बाद सरकार उनको लापरवाही के लिए गिरफ्तार कर लेती है और जेल भेज देती है। ये साफ-साफ 2017 के गोरखपुर अस्पताल त्रासदी में डॉ. कफील खान की कहानी से मिलती है। खुद कफील ने इसे स्वीकार करते हुए धन्यवाद कहा है।
डॉक्टर कफील ने ट्विटर पर लिखा, मैंने जवान नहीं देखा है लेकिन लोग मुझे मैसेज करके कह रहे हैं कि फिल्म में डॉक्टर का रोल आपसे प्रेरित है। फिल्मी दुनिया और असल जिंदगी में बहुत अंतर है। यहां मैं और वे 81 परिवार अभी भी न्याय के लिए भटक रहे हैं। अहम सामाजिक मुद्दे को उठाने के लिए शाहरुख खान औरएटली का धन्यवाद।
जवान ने की है जबरदस्त कमाई
'जवान' ने पहले 3 दिन में ही भारत में 200 करोड़ की कमाई कर ली है। 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान में शाहरुख लीड रोल कर रहे हैं। शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा के भी अहम रोल हैं। 3 भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को एटली ने निर्देशित किया है।
Updated on:
10 Sept 2023 10:11 am
Published on:
10 Sept 2023 08:19 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
