जानबूझकर लेट किया गया फिल्म का ट्रेलर? (Jawan7thSeptember2023)
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म का लंबा प्रीव्यू रिलीज किया गया है। बेशक वह ट्रेलर ही था, जिसे प्रीव्यू बताकर नए तरीके से प्रमोशन करने की कोशिश की गई। अब फिल्म के निर्माताओं ने जवान का ट्रेलर रिलीज करने की डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में वो क्या बात है जिसकी वजह से फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने में देरी की गई।