
Jaya Bachchan made Karishma Kapoor daughter-in-law in front of media
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गए हैं। अभिषेक ने विश्व सुंदरी और शानदार एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग शादी की। लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्या से पहले अभिषेक का दिल एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर आया था। करिश्मा और अभिषेक ने साथ में फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में साथ काम किया था।इस फिल्म के दौरान ही दोनों नजदीक आए और फिर दोनों में प्यार हो गया। करिश्मा और अभिषेक के रिलेशनशिप की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिवार ने फैसला लिया की करिश्मा और अभिषेक को जल्द शादी कर लेनी चाहिए।
जिसके बाद करिश्मा और अभिषेक की सगाई की खबरें भी सामने आईं, लेकिन अचानक से दोनों का रिश्ता टूट गया। इन दोनों सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जया बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो करिश्मा कपूर को अपनी बहू के रूप में सबसे मिलवा रही हैं।
यह भी पढ़ें- वह मौका जब ऐश्वर्या और करिश्मा दिखीं एक साथ
बहू के रूप जया बच्चन ने मिलवाया करिश्मा कपूर को
सोशल मीडिया पर जया बच्चन का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें जया बच्चन कहती हुईं सुनाई दे रही हैं कि 'आज बच्चन और नंदा परिवार यहां पर एक और परिवार को अपने ग्रुप का हिस्सा बनाने के लिए आया है। जो कि कपूर परिवार है। जया बच्चन आगे कहती हैं कि बबिता कपूर और रणधीर कपूर और मेरी होने वाली बहू का हम स्वागत करते हैं।
जिसके बाद करिश्मा कपूर स्टेज पर आती हैं। जया बताती हैं कि ये अभिषेक बच्चन की तरफ से पिता अमिताभ बच्चन का गिफ्ट है।' यूट्यूब पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।
क्या जया बच्चन की वजह से टूटा करिश्मा-अभिषेक का रिश्ता
बताया जाता है कि करिश्मा को बहू बनाने की जया बच्चन की एक शर्त थी। जया नहीं चाहती थीं अभिषेक संग शादी करने के बाद करिश्मा फिल्मों में काम करें। वहीं करिश्मा इस बात से सहमत नहीं थीं। इस बात की वजह से कपूर और बच्चन परिवार में तनाव शुरू हो गया। जिसकी वजह से ये रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। वहीं कहा ये भी जाता है कि करिश्मा और अभिषेक की शादी टूटने की वजह बबिता कपूर है। दरअसल, पति रणधीर कपूर से अलग होने के बाद बबीता कपूर चाहती थीं कि उनकी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना कपूर का भविष्य सुरक्षित रहे।
संजय कपूर संग करिश्मा कपूर का टूटा रिश्ता
बच्चन परिवार से रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी कर ली। संजय कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर करिश्मा से शादी की थी। जिसके बाद उनके दो बच्चे समायरा और कियान हुए। कुछ समय बाद संजय कपूर संग करिश्मा की शादी में तनाव शुरू हो गया और साल 2013 में दोनों का तलाक हो गया।
Published on:
18 Jun 2021 10:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
