
Jhanvi and Sridevi
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत इस वर्ष सबसे ज्यादा चर्चा में रही। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज होने जा रही है। श्रीदेवी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। वह जाह्नवी को डेब्यू करते देखना चाहती थी। लेकिन मां की मौत के दो माह बाद जाह्नवी ने एक बड़ा खुलासा किया है।
मौत से एक दिन पहले हुई थी बात:
जाह्नवी ने हाल में एक फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट के बाद एक साक्षात्कार में जाह्नवी ने बताया कि मौत के एक दिन पहले उसकी फोन पर मां श्रीदेवी से बात हुई थी।
श्रीदेवी ने देखी थी फुटेज:
श्रीदेवी ने फोन पर जाह्नवी को बताया था कि उन्होंने फिल्म 'धड़क' का 25 मिनट का फुटेज देखा था। साथ ही जाह्नवी ने बताया कि फुटेज देखने के बाद उन्होंने कुछ स्पेशल टिप्स भी दिए थे।
पहली बार स्क्रीन पर देखकर कहा था:
जाह्नवी ने बताया कि मां ने उनको पहली बार स्क्रीन पर देखकर कहा था कि तुम्हारा मस्कारा काफी फैल रहा है, जो तुम्हे भी डिस्टर्ब कर रहा है।
इस बात का रहेगा जिंदगीभर अफसोस:
जाह्नवी ने कहा कि उन्हें इस बात का जिंदगीभर अफसोस रहेगा कि दुबई निकलने से पहले वह अपनी मां के साथ समय नहीं बिता सकी। उन्होंने बताया कि पूरा दिन शूट के बाद घर पर वे मां से देर शाम मिल पाई थी।
मां हमेशा सुलाया करती थी:
साक्षात्कार में जाह्नवी ने बताया कि मां ही उन्हें हमेशा सुलाया करती थी। उस रात श्रीदेवी शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त थीं। इस बीच जाह्नवी ने सुलाने के लिए कहा। इस पर देर रात श्रीदेवी बेटी जाह्नवी के कमरे में उसे सुलाने गई। जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने नींद में भी मां के हाथों को अपने माथे पर महसूस किया था।
जाह्नवी को फिल्मों में नहीं लाना चाहती थी श्रीदेवी:
साक्षात्कार में जाह्नवी ने एक और बात का खुलासा किया जाह्नवी ने बताया कि मां उन्हें फिल्मी दुनिया से दूर रखना चाहती थी। जब जाह्नवी लंदन के एक्टिंग स्कूल में पढ़ने जा रही थी तो श्रीदेवी ने उन्हें वहां पहली बार छोड़ते हुए कहा था कि कमल को कीचड़ में छोड़ रही हूं।
Published on:
30 May 2018 07:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
