Jigra Collection Day 1: एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वेदांग रैना की नई फिल्म जिगरा कल यानी 11 अक्टूबर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर जो फैंस को उम्मीद थे जिगरा उस पर खरी नहीं उतरी। पहले ही दिन फिल्म जिगरा की कमाई औंधेमुंह गिरी है। ट्रेलर से लेकर एडवांस बुकिंग में फिल्म का बज शानदार नजर आ रहा था। बावजूद इसके ओपनिंग पर फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई और फेल हो गई। फिल्म की कहानी बहन और भाई के ऊपर दिखाई गई है। वेदांग रैना जिगरा में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के भाई की भूमिका निभा रहे हैं। बहन भाई को दर्शकों का प्यार उतना नहीं मिला जितना मिलने की उम्मीद थी। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म जिगरा ने पहले दिन ही बेहद निराशाजनक कमाई की है।