9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जॉन अब्राहम और अदिति की अनाम फिल्म का फर्स्ट लुक आउट

अभिनेता जॉन अब्राहम ( John Abraham ) और अदिति राव हैदरी ( Aditi Rao Hydari ) की अनाम फिल्म से उनका फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस मूवी को काश्वी नायर ( Kaashshvie Nair ) डायरेक्ट कर रहे हैं....  
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Aug 26, 2020

John Abraham

John Abraham

अभिनेता जॉन अब्राहम ( John Abraham ) और अदिति राव हैदरी ( Aditi Rao Hydari ) की अनाम फिल्म से उनका फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जिसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इस मूवी को काश्वी नायर ( Kaashshvie Nair ) डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी में बॉर्डर पार की लव स्टोरी ( cross-border love story ) दिखाई जाएगी। इन दोनों के साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, नीना गुप्ता भी नजर आएंगी। इस मूवी को भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

हाल ही क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी थी कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। अभी 10 दिन का शेड्यूल बनाया गया है। इसके बाद सितंबर के आखिरी में 4 दिन की शूटिंग होगी। अभी मूवी का टाइटल तय नहीं हुआ है।'

फिल्म की कहानी
यह फिल्म तीन पीढ़ियों तक चलने वाली एक प्रेम कहानी है, जिसमें अर्जुन और रकुल आज की पीढ़ी के जोड़े का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन और अदिति को 1947 में देश के बंटवारे के वक्त के एक प्रेमी जोड़े के रूप में दिखाया जाना है।

जॉन की अपकमिंग फिल्में
अगर जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करे, तो वह फिलहाल 'मुंबई सागा', 'अटैक' और 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग कर रहे हैं। यह तीनों ही एक्शन फिल्में में हैं। मुंबई सागा एक क्राइम ड्रामा है, जिसका निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। लक्ष्य राज आनंद निर्देशित 'अटैक' एक्शन थ्रिलर फिल्म है। वहीं, 'सत्यमेव जयते' का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं।