काजल अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. काजर ने 'डार्लिंग', 'नान महान अल्ला', 'बृंदावनम', 'सिंघम', 'थुप्पक्की' जैसी कई हिंदी और साउथ की हिट फिल्मों में काम किया है. बता दें कि काजल अग्रवाल को लास्ट टाइम साउथ की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हे सिनामिका' में देखा गया था.
इस फिल्म उनके साथ एक्टर दुलारे सलमान और अदिति राव हैदरी नजर आए थे. ये इसी साल 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिलहाल, वो इन दिनों मदरहुड का समय एंजॉय कर रही हैं और उन्होंने बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया है.