10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजोल ने इस सुपरस्टार के साथ दी सबसे ज्यादा हिट फिल्में, पति के कारण आई दरार

काजोल ने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 2 Aug 2018, 6:39 PM IST

Kajol

Kajol

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। उनकी मां तनुजा भी हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रह चुकी हैं। काजोल ने बॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। आॅनस्क्रीन जोड़ी की बात करें तो काजोल और शाहरुख की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इन दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जैसे-'बाजीगर','दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', कुछ-कुछ होता है। काजोल की जोड़ी सबसे ज्यादा शाहरुख के साथ ही पसंद की जाती है। शाहरुख के साथ उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं उनकी ऐसी ही कुछ सुपरहिट फिल्मों के बारे में।

बाजीगर:
वर्ष 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' काजोल के कॅरियर की दूसरी फिल्म मानी जाती है। यह फिल्म काजोल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इसमें काजोल के साथ शाहरुख लीड रोल में थे। इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट रहे।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे:
वर्ष 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में भी काजोल के साथ शाहरुख ही लीड रोल में थे। यह एक लव स्टोरी थी। आज भी यह फिल्म दर्शकों के जहन में है। इस फिल्म से राज और सिमरन की जोड़ी लोकप्रिय हो गई थी। साथ ही इस फिल्म के लिए काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था।

कुछ कुछ होता है:
वर्ष 1998 में रिलीज हुई यह फिल्म काजोल के कॅरियर में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म के फर्स्ट हॉफ में काजोल को टॉम बॉय के रूप में दिखाया गया। वहीं सेकेंड हॉफ में काजोल साडी और पारंपरिक परिधान में बहुत ही खूबसूरत लगीं। इस फिल्म में भी काजोल के साथ लीड रोल में शाहरुख ही थे। फिल्म के लिए काजोल को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला।

करण-अर्जुन:
1995 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपरहिट रही। दर्शकों ने इस फिल्म को और खासकर शाहरुख—काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया। फिलम के गाने भी सुपरहिट रहे।

शाहरुख खान का स्कूल के दिनों में सबसे कम पसंदीदा विषय हिंदी था। उनकी मां ने शाहरुख़ से प्रॉमिस लिया कि यदि उन्होंने हिंदी में अच्छा स्कोर किया, तो वह उन्हें फिल्म देखने ले जाएंगी। शाहरुख ने वास्तव में इस विषय में सबसे अधिक स्कोर किया और उनकी माँ ने अपना वादा निभाते हुए उन्हें देव आनंद की फिल्म जोशीला' दिखाई #shahrukhkhan #srk #filmydangal

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

दिलवाले:
शाहरुख-काजोल की जोड़ी काफी लंबे समय बाद फिल्म 'दिलवाले' में नजर आई। दरआल काजोल ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और वर्ष 2015 में फिल्म 'दिलवाले' से कमबैक किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी सराहा और यह फिल्म भी बॉक्स आॅफिस पर काफी हिट रही।