23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अजय देवगन से पहले Akshay Kumar पर था काजोल को क्रश, करण जौहर ने पकड़ी चोरी, बनाया था ये प्लान

अजय देवगन से पहले Akshay Kumar पर था काजोल को क्रश, करण जौहर ने पकड़ी चोरी, बनाया था ये प्लान

Akshay Kumar And Kajol: अजय देवगन से पहले काजोल को अक्षय कुमार पर क्रश था। उनके करीबी दोस्त ने पकड़ी थी उनकी चोरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 20 May 2024, 3:30 PM IST

Kajol Had A Crush On Akshay Kumar Once Karan Johar Reveals The Story

Akshay Kumar And Kajol: 90’s में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की बहुत सी एक्ट्रेस दीवानी थीं। उन्हीं में से एक हैं काजोल। अजय देवगन (Ajay Devgn) से मिलने से पहले काजोल को अक्षय कुमार पर क्रश था। काजोल का ये एकतरफा प्यार उनके दोस्त ने ही भांप लिया था।

उसने इनकी चोरी पकड़ी और फिर दोनों ने साथ मिलकर एक प्लान बनाया अक्षय कुमार को लेकर।

यह भी पढ़ें लगातार 7 फ्लॉप देने वाले Akshay Kumar की ये फिल्में नहीं हो पाई रिलीज, जानिए क्या है वजह

इस पार्टी में पकड़ी गई काजोल की चोरी

काजोल (Kajol) का ये दोस्त कोई और नहीं करण जौहर (Karan Johar) हैं। ऋषि कपूर की 'हिना’ फिल्म की पार्टी के दौरान काजोल और करण जौहर की मुलाकात हुई थी। उस दौरान करण ने नोटिस किया कि वो किसी को तलाश रही हैं।

यह भी पढ़ें Raid 2 Update: नई तारीख को रेड डालेंगे अमय पाठक यानी Ajay Devgn, बदल गई ‘रेड-2’ की रिलीज डेट

करण जौहर ने दिया काजोल का साथ

करण जौहर को पता चला कि वो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को ही पार्टी में ढूंढ रही हैं। जैसे ही करण को ये पता चला वो भी उनके साथ मिलकर अक्षय को तलाशने लगे। दोनों प्लान बनाया और एक-एक कर हर जगह उन्हें तलाशा।
जब अक्षय कुमार नहीं मिले तो दोनो बैठ गए। इस घटना के बाद काजोल और करण जौहर बेस्ट फ्रेंड बन गए। करण जौहर ने ये किस्सा कपिल शर्मा के शो में सुनाया था।
बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi

काजोल की अपकमिंग मूवी

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल बहुत जल्द ही मिस्ट्री-थ्रिलर मूवी ‘दो पत्ती’ में दिखाई देंगी। इसमें उनकी को-स्टार होंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन।