9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शैतान’ से लड़ने के लिए तैयार काजोल, ‘मां’ बनकर करेंगी परिवार की सुरक्षा

Kajol MAA Movie Update: काजोल की आने वाली हॉरर फिल्म 'मां' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जानें फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 26 May 2025, 7:48 PM IST

Kajol MAA Movie Update

Kajol MAA Movie Update

Upcoming MAA Movie: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म 'मां' का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह एक दमदार योद्धा के रूप में नजर आ रही हैं। फिल्म में काजोल एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार को एक खतरनाक और दुष्ट शक्ति से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। पोस्टर के साथ उन्होंने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख भी साझा की है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर किया शेयर

काजोल ने यह पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वह एक राक्षसी शक्ल वाले खतरनाक किरदार के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। उस दानव की लाल आंखें चमक रही हैं और उसका शरीर बेहद भयावह दिखाई दे रहा है। दोनों एक-दूसरे पर गुस्से से चिल्लाते नजर आते हैं, जबकि पीछे आकाशीय बिजली चमक रही है। यह पोस्टर अपने आप में बेहद रहस्यमय और डरावना माहौल पेश करता है।

पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है: "रक्षक, भक्षक और मां", और इसके साथ एक जोशीला और प्रभावशाली ऑडियो भी जुड़ा हुआ है, जो फिल्म के टोन को बखूबी बयां करता है। यह साफ है कि फिल्म में काजोल एक जबरदस्त मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें यह एक महिला की कहानी है, जो अपनी बेटी और परिवार को बुरी ताकतों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है।

अपकमिंग फिल्म में काजोल के साथ प्रभु देवा आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की झोली में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस' है, जिसका निर्देशन चरण तेज उप्पलपति ने किया है। इस फिल्म में काजोल के साथ प्रभु देवा भी नजर आएंगे।

बता दें कि दोनों ने पहले भी साथ में काम किया था। 1997 में तमिल फिल्म 'मिनसारा कनवु' में प्रभु देवा और काजोल ने एक साथ अभिनय किया था। अब 27 साल बाद फिर से दोनों साथ में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अमेरिका में गूंज, अवॉर्ड मिलने के बाद भी नहीं हो रहा विश्वास

काजोल और प्रभुदेवा के अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जीशु सेनगुप्ता, आदित्य सील, प्रमोद पाठक और छाया कदम भी अहम रोल में हैं।