1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kajol ने पैपराजी से लगाई तेज चलने की रेस, बोलीं – ‘दिखाओ तुम लोग कितने…?’

हाल में एक्ट्रेस काजोल (Kajol) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी को देखते ही तेज चलने लगती हैं। साथ ही वो वहां मौजूद पैपराजी से एक्ट्रेस बड़ी शर्त भी लगाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Sep 2022, 1:24 PM IST

Kajol ने पैपराजी से लगाई तेज चलने की रेस

Kajol ने पैपराजी से लगाई तेज चलने की रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द गुड वाइफ: प्यार कानून और धोखा' में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसी बीच काजोल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी होना पड़ा। उनका ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी को देख तेजी से चलने लगती हैं। इतना ही नहीं वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी के साथ शर्त लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल, हाल में काजोल को मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक कलर के गाउन में देखा गया।

गाउन के साथ काजोल ने ब्लैक लैदर जैकेट कैरी की हुई थी। साथ ही पहनी हुई है। साथ ही चश्मा लगाया हुआ था और अपने बालों को खुला रखा था। काजोल ने इस पूरे गैटअप के साथ स्पोर्ट्स शूज कैरी किए हुए थे। इसके बाद वो जैसे ही एयरपोर्ट से बाहत आती हैं, तो पहले वो किसी से बात करती हुई नजर आती हैं। इसके बाद वो जैसी ही पैपराजी को देखती हैं तो तेज-तेज चलने लग जाती हैं।

एक्ट्रेस को इस तरह से चलते हुए देख बाकी पैपराजी भी तेज चलते हैं और कहते हैं 'मैम थोड़ा धीरे चलिए वरना गिर जाएंगे'। इसी के जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि ';चलो तेज चलो...देखें कितने फिट हो तुम लोग'। इसके बाद वो इतनी ही तेजी से एयरपोर्ट से निकल जाती हैं। काजोल का ये एयरपोर्ट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:'एक्टर में टैलेंट ढूंढता हूं, मिलता नहीं...', Riteish Deshmukh ने नेपोटिज्म पर Karna Johar से पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब!


जिसको लेकर उनको ट्रोल भी किया जा रहा है। जहां कुछ लोग उनके कपड़े और गेटअप को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं, तो कुछ उनकी चाल को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। वायरल हो रही वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि 'मैंने इस वीडियो का साउंड बंद करके रखा था। एक दम से इस वीडियो को देखकर लगा कि ये कहीं झगड़ा करने जा रही हैं इतने गुस्से में'।

वहीं एक और यूजर लिखता है कि 'बोलो जुबां केसरी'। वहीं एक यूजर लिखता है 'उम्र हो गई है तेजी से नहीं आराम से चला करो'। ऐसे बेहद से कमेंट्स उनके वीडियो पर देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि काजोल अपनी तेज चाल को लेकर ट्रोल हो रही हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार इसको लेकर ट्रोल ह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:'दांडी मार्च या भूख हड़ताल से नहीं मिली आजादी', Kangana Ranaut ने फिर महात्मा गांधी के 'आंदोलनों' पर किए तीखे वार