1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक्टर में टैलेंट ढूंढता हूं, मिलता नहीं…’, Riteish Deshmukh ने नेपोटिज्म पर Karna Johar से पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब!

हाल में शो 'केस तो बनता है' (Case To Banta Hai) में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) से नेपोटिज्म पर एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब देने के बाद वो बुरी तरह ट्रोल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Sep 2022, 12:40 PM IST

Riteish Deshmukh ने नेपोटिज्म पर Karna Johar से पूछा सवाल

Riteish Deshmukh ने नेपोटिज्म पर Karna Johar से पूछा सवाल

इन दिनों अमेज़न मीनी टीवी पर देखा और पसंद किया जाने वाला रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), वरुण शर्मा (Varun Sharma)और कुशा कपिला (Kusha Kapila) का शो 'केस तो बनता है' (Case To Banta Hai) में इस बार फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) अदालत में खड़े होंगे। शो के प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें रितेश और वरुण मिलकर करण जौहर की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। साथ ही शो के प्रोमो में कुशा बतौर जज नजर आ रही हैं। इसी बीच रितेश ने करण से नेपोटिज्म पर एक सवाल किया, जिसका अलग ही जवाब मिला।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बातों-बातों में करण, रितेश के सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि 'कभी कभी वो एक्टर में टैलेंट ढूंढते हैं, लेकिन मिलता नहीं है'। करण जौहर अक्सर ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। करण को लेकर हमेशा कहा जाता है कि 'वो स्टार किड्स को ही अपनी फिल्मों में कास्ट करते हैं और उनको ही हमेशा प्रमोट करते हैं'।

इसी को लेकर जब शो के दौरान रितेश ने करण से सवाल किया तो निर्माता ने इसका जवाब देते हुए कहा कि 'एक्टर में टैलेंट ढूंढता हूं, मिलता नहीं'। साथ ही शो के दौरान सभी ने मिलकर काफी मस्ती भी की, जो वीडियो में भी देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 'दांडी मार्च या भूख हड़ताल से नहीं मिली आजादी', Kangana Ranaut ने फिर महात्मा गांधी के 'आंदोलनों' पर किए तीखे वार


बता दें कि इन दिनों करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो से जुड़े कई क्लिप्स बीते कुछ वक्त में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं। उनके इस शो को काफी पसंद किया जाता है। वहीं करण के हर एपिसोड में किसी न किसी वजह से आलिया का जिक्र भी हो रहा है।

जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर इस शो के बारे में बात करतें, 'केस तो बनता है' में कई सेलेब्स आते हैं, जिन पर अलग-अलग आरोप लगाए जाते हैं और खूब मस्ती मजाक की जाती है। शो में एक पक्ष के वकील रितेश होते हैं तो दूसरे पक्ष के वकील वरुण, वहीं कुशा बतौर जज नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें: फैन अपने खून से बनाकर दी Sonu Sood की पेंटिंग, तो एक्टर बोले - 'इससे अच्छा तो...'