निर्देशक करण के अलावा इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला भी प्रोड्यूस करेंगे। करण ने फिल्म को लेकर कहा, '18 अप्रेल, 2014 को '2 स्टेट्स' रिलीज हुई थी और अब 18 अप्रेल, 2018 को मैं 'कलंक' की यात्रा शुरू करने जा रहा हूं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म की कहानी सभी सीमाओं को पार करेगी और शब्द के वास्तविक अर्थों में ऐतिहासिक बनेगी। इस टीम के साथ आने के लिए मैं वास्तव में खुश हूं, क्योंकि यह फिल्म हम सभी के लिए खास है।'